प्रतापपुर के सरकारी विद्यालयों में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस बच्चे निरोग रहने का लिए संकल्प

प्रकाश कुमार / प्रतापपुर (चतरा)

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोमे परिसर और प्लस टू उच्च विद्यालय कौरा में योग किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अन्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः योगासन से हुई, जिसमें ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, सूर्य नमस्कार, वज्रासन और अनुलोम-विलोम जैसे योगाभ्यासों का अभ्यास किया गया। विद्यालय परिसर योगमय वातावरण में गूंज उठा, जहां सभी ने एक साथ योग कर इसे जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।

गोमे विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवध ठाकुर और शिक्षक कुजेश्वर यादव ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से एकाग्रता, स्मरण शक्ति और मानसिक संतुलन में वृद्धि होती है।

प्लस टू उच्च विद्यालय गौरा के शिक्षक आशुतोष सिंह ने बच्चों को बताया कि नियमित योग से शरीर में लचीलापन आता है, मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने बच्चों को प्रतिदिन योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रीय गीत और सामूहिक शपथ के साथ हुई। बच्चों ने भी योग दिवस को आत्मसात करते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का वचन दिया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!