युवक के अपहरण के आरोपी को छोड़ने पर परिजनों में रोष, बड़कागांव थाना का घेराव कर परिजनों ने मांगा न्याय

अनुज कुमार यादव

बड़कागांव। प्रखंड के नयाटांड पंचायत के पिपराडीह निवासी दिनेश प्रजापति पिता स्वर्गीय गूगल प्रजापति बीते 6 जुलाई से वापस घर नहीं लौटा हैं। दिनेश प्रजापति 6 जुलाई के सुबह में अपने खेत देखने निकला था और दुबारा घर वापस नहीं आया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था जिसको लेकर थाने में उसकी पत्नी संगीता देवी ने रंगदारी के मांग को लेकर पति की अपहरण करने का आरोप कुम्हरडीहा निवासी सुभाष प्रजापति पिता महेश प्रजापति पर आवेदन दे कर लगाया हैं। साथ ही परिजनों ने आरोपी को सात जुलाई को तीन बजे पकड़कर थाने में सौंपा था। जिसे बड़कागांव पुलिस ने आरोपी के बीमार होने का हवाला देते हुवे रात्रि में ही छोड़ दिया गया। आरोपी को छोड़ने की सूचना पर आक्रोशित परिजनो ने थाना का घेराव किया और थाना प्रभारी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया हैं। साथ ही मिडिया के समक्ष न्याय की गुहार लगाया हैं।
वहीं मामले को लेकर लिखित रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवेदन सौंप कर न्याय की गुहार लगाते हुए लापाता व्यक्ति की खोज करने या इसमें संलिप्त व्यक्ति पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है ।
थाना घेराव में संगीता देवी सहित परिजनों महिलाएं मौजूद थी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!