केरेडारी। बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी के पहल पर बुंडू पंचायत के क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल पुलिया का मरम्मती किया गया। कार्यकर्ताओं ने बुंडू पंचायत के हफुआ नाला में छलटा, तरवां नाला, कोती नदी में मिटी मोरम पथ, बुंडू बचरा सड़क, किरीगढ़ा हफुआ सड़क, बुंडू बटुका सड़क, बुंडू आगर टांड सड़क, दूधी गढ़ा सड़क का मरम्मती कराया गया। सड़कों को बनते ही ग्रामीणों का आवागमन शुरू हो गया। सड़क बनते ही बुंडू पंचायत, पाताल पंचायत तथा कीचटो पंचायत के ग्रामीणों व स्कूली बच्चों में काफी खुशी देखा गया। साथ ही अपने निजी खर्च से सड़को को विधायक के द्वारा बनाने पर ग्रामीणों ने विधायक रौशनलाल चौधरी को बधाई दिये।
सड़क मरम्मती कराने में आजसू के केरेडारी प्रखंड उपाध्यक्ष मदन साव, आजसू केरेडारी प्रखंड सचिव मोहन कुमार, बुंडू पंचायत अध्यक्ष दीपक कुमार साव, उपेंद्र यादव, बीजेपी के वरीय कार्यकर्ता जितेंद्र प्रसाद साहू, नारायण साहू, बीजेपी पंचायत अध्यक्ष राजू साव, नरेश प्रसाद साहू, मुखिया तुलसी तुरी, गणेश बंसल, मुकेश साव, प्रदीप साहू, पंसस रंजीत तूरी, पीयूष साव, राहुल यादव, रविन्द्र ठाकुर, मणिलाल महतो, गणेश महतो, पंकज साव, निरंजन साव, राहुल कुमार, लक्की साव, प्रभात कुमार, दीपक यादव, विनोद साव समेत कई लोगों का सहयोग रहा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे









