गोंदलपुरा में ओपी निर्माण को लेकर प्रशासन व ग्रामीणों के बीच हुआ बैठक, नहीं बना सहमति 

गोंदलपुरा के ग्रामीणों ने कहा कंपनी को लेकर ओपी का निर्माण कराना चाहती हैं कंपनी, ओपी निर्माण व कोल परियोजना के लिए एक इंच भी जमीन नहीं देंगे। 

बड़कागांव रिपोर्टर अनुज कुमार यादव

बड़कागांव थाना परिसर में प्रस्तावित बड़कागांव थाना का एक ओपी गोंदलपुरा को बनने का प्रस्तावित है। जिसको लेकर संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामिणों की बैठक थाना परिसर बड़कागांव में की गई । जिसमें लोगों ने कहा कि हमलोग के क्षेत्र में कोल कंपनियों को खनन के लिए कोल ब्लॉक आवंटित किया गया और इसलिए ओपी भी बनाया जाएगा इसलिए हमलोग ना कंपनी को एक इंच जमीन देंगे ना ही उस क्षेत्र में ओपी की आवश्यकता है। हमलोग के लिए बड़कागांव थाना ही ठीक है ।
इस बैठक में सदर एसडीएम बैद्यनाथ कामती, कंपनी के अधिकारी, बीडीओ जितेन्द्र कुमार मंडल, सीओ मनोज कुमार, थाना प्रभारी नेमधारी रजक, मुखिया बासुदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि दीपक दास, पुर्व मुखिया श्रीकांत निराला सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!