बीकेएस तिवारी ग्रुप के सरगना अनीश अंसारी को अज्ञात अपराधियों ने गोलीयों से भुना, मौत

• आम्रपाली कोल परियोजना था अनीश के रडार पर बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी व्हाट्सअप चैट से हुआ खुलासा जांच में जुटी हजारीबाग पुलिस

• अपराधियों ने अनीश के चेहरे व छाती में मारा 8 गोली, पुल के नीचे फेका शव

केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित गेरुआ नदी के समीप बीकेएस तिवारी ग्रुप के सरगना अनीश अंसारी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। अपराधियों ने बीकेएस तिवारी ग्रुप के सरगना अनीश अंसारी के सीने व चेहरे में 7 से 8 गोली मारी हैं। घटना मंगलवार देर रात्रि की हैं। बुधवार सुबह नदी के किनारे शव होने की सूचना ग्रामीणों ने केरेडारी पुलिस को दी। केरेडारी पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल से शव के पास से 8 गोली का खोखा, एक मोबाइल, बीकेएस तिवारी ग्रुप का पर्चा बरामद किया हैं। मृत उग्रवादी अनीश अंसारी बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे का रहने वाला था।बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार घटना स्थल पहुंच कर मामले की छानबीन की।

घटना के संबंध में केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि मृत उग्रवादी अनीश अंसारी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा हैं। 2018 – 2019 में टीएसपीसी संगठन से जुड़ा था। यहां सब जोनल कमांडर के रूप में काम करता था। संगठन से हटते ही 2024 से बीकेएस तिवारी ग्रुप बना कर चला रहा था। और कई जगह अपना बर्चस्व के लिए कई घटनाओं को अंजाम दिया। इस पर बुढ़मू थाना, केरेडारी थाना, ठाकुर गांव थाना समेत अन्य थानों में एक दर्जन से अधिक मामला भी दर्ज हैं। पुलिस अनीश के तलाश में जुटी हुई थी।

आम्रपाली कोल परियोजना था रडार पर, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी

मृत उग्रवादी अनीश अंसारी के पास से बरामद मोबाईल से बड़ा घटना को अंजाम देने की योजना का खुलासा हुआ हैं। अपराधी के मोबाइल के मैसेज देख कर केरेडारी पुलिस हैरान हैं। अनीश अपने सहयोगीयों से व्हाट्सअप चैट कर आगामी दिनों आम्रपाली कोल परियोजना में गोली बारी की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। जिसको लेकर बीकेएस तिवारी ग्रुप के नाम से पोस्टर भी छपवाया था। परंतु घटना को अंजाम देने से पूर्व अनीश को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मोबाइल के चैट के आधार पर हजारीबाग पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!