बुंडू के बिरहोर टोला में शिविर का आयोजन जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड बनाया गया

केरेडारी। प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार के द्वारा केरेडारी प्रखंड अंतर्गत बुंडू के बिरहोर टोला में जन्म प्रमाण पत्र वितरण तथा आधार कैंप लगाया गया। कैंप में बिरहोर परिवार के कुल 30 सदस्यों को जन्म प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही कैंप में कुल 06 लोगों का आधार कार्ड बनाया गया। इसके अलावा 10 बिरहोर परिवार के सदस्यों का आधार सुधार किया गया।

मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवि राजा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रशांत कुमार, स्थानीय पंचायत सचिव बृज किशोर महतो, स्थानीय मुखिया तुलसी तूरी, पंचायत समिति पश्चिमी रंजीत कुमार तुरी, पंचायत समिति पूर्वी मोहन महतो, भोला यादव, पंचायत सहायक, स्थानीय डीलर मिथिलेश कुमार, कृष्णकान्त कुमार, धर्मदेव कुमार, प्रखंड ओपरेटर मदन कुमार, जितेंद्र कई अन्य लोग उपस्थित थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!