केरेडारी। टंडवा सब स्टेशन में बिजली करंट से मृत उदय कुमार के पीड़ित परिजन से मिले विधायक रोशन लाल चौधरी। विधायक ने पीड़ित परिवार से मिल कर सांत्वना देते हुवे दुःख की घड़ी में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। श्री चौधरी ने कहा कि उदय कुमार एक कर्मठ और जिम्मेदार कर्मचारी थे। उनके असमय निधन से हम सभी को गहरा आघात पहुंचा है।
मौके पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, (कंचन यादव, लीलाधन साव, भाजपा मंडल अध्यक्ष, कर्मचारी साव, संदीप कुशवाह, तपेश्वर कुमार तापस, घनश्याम मेहता, उपेंद्र कुमार, मनोज दांगी, मुरली प्रसाद समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 26