• हजारीबाग पुलिस ने 12 दिन में किया बीजीआर में गोली बारी व आग जनी की घटना का खुलासा
हजारीबाग/केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड स्थित पगार ओपी थाना क्षेत्र के बीजीआर माइंस में गोली बारी व आग जनी के घटना में हजारीबाग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की हैं। घटना के उपरांत हजारीबाग पुलिस ने 12 दिन में केरेडारी थाना क्षेत्र के तरहेसा जंगल स्थित घाटगोसाई से टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के पांच उग्रवादियों को हथियार समेत गिरफ़्तार किया। जिसमें पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के डंडार कला निवासी अवधेश कुमार उर्फ प्रशांत पिता स्व यद्दु सिंह, चतरा लावालौंग के सोरूनावाडीह गांव के आदित्य गंझू पिता ध्यानि गंझू, देवन गंझू पिता गुली गंझू, हेरून के धरम गंझू पिता बासदेव गंझू समेत केरेडारी थाना क्षेत्र के मसुरिया निवासी रूपलाल गंझू पिता स्व किसुन गंझू शामिल है। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एक अमेरिकन राईफल एआर 15 एम 4 कारबाईन, अमेरिकन राईफल का एक मैगजीन, अमेरिकन राईफल का चार जिंदा कारतूस, एक 7.62 एमएम का देशी पिस्टल, देशी पिस्टल का एक मैगजीन, तीन देशी कट्टा, देशी पिस्टल का दो जिंदा कारतूस, छह पीस आठ एमएम का जिंदा कारतूस, 303 राईफल का 14 जिंदा कारतूस, नौ मोबाइल फोन, 10 टीपीसी का पर्चा, एक पीस चितकरबा रंग का पिठु, एक पीस मैगजीन रखने का पाउच बरामद किया हैं।
इस मामले में हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उक्त सभी उग्रवादियों के द्वारा बीजीआर माइनिंग कंपनी में गोली बारी व हाइवा में आग लगाने की घटना को अंजाम दिया था। घटना के उपरांत सदर एसडीपीओ अमित आनंद, बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार, बड़कागांव इंस्पेक्टर अनील कुमार, पेलावल इंस्पेक्टर बिनोद कुमार, दारू इंस्पेक्टर शाहीद रजा, केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार, पगार ओपी प्रभारी बिक्की ठाकुर, एसआई सूर्यकांत कुमार, कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार एवं तकनीकी, नक्सल शाखा के गठित एसआईटी ने लगातार छापामारी कर रही थी। इसी दौरान तरहेसा जंगल से टीपीसी के एरिया कमांडर प्रशांत एवं उसके सक्रिया साथी आदित्य गंझू, रूपलाल गंझू, देवन गंझू, धरम गंझू खदेड़ कर गिरफ्तार किया गया। ये सभी उग्रवादी दुबारा कोल माइंस क्षेत्र के बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। छापामारी के दौरान पांचों उग्रवादियों को विदेशी हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया।
एसपी ने आगे बताया कि प्रशांत उर्फ अवधेश उर्फ पंकज के खिलाफ हजारीबाग के विभिन्न थाना में तीन सीएल एक्ट का मामला दर्ज है। इसमें दो कटकमदाग और एक कटकमसांडी थाना में प्राथमिकी दर्ज है। कमकटसांडी थाना में 8 मार्च 2018, कटकमदाग थाना में 10 सितंबर 2018 एवं 14 सितंबर 2018 में प्रशांत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। सात साल से हजारीबाग पुलिस प्रशांत की खोज कर रही थी।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








