रा. म. वि पेटो में बच्चों को भोजन नही मिलने का मामला का जांच किए बीईईओ, बच्चों को भोजन नही मिलने का पुष्टि कर जांच रिपोर्ट डीएसई को सौंपा

केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय पेटो में बच्चों के उपस्थिति केअनुसार भोजन नही बनाने वा विद्यालय में 150 से अधिक बच्चों को मध्यान भोजन नही मिलने की जांच केरेडारी बीईईओ नागेश्वर सिंह ने किया। जिला अधिकारी के निर्देश पर केरेडारी बीईईओ नागेश्वर सिंह गुरूवार को विद्यालय पहुंच कर बच्चों, शिक्षकों, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वा सचिव से अलग अलग पूछताछ किए। पुछताछ में बच्चों के भोजन नही मिलने का मामला सत्य पाया। सचिव वा प्रबंधन समिति ने 355 बच्चों के लिए 30 से 34 किलो चावल का खाना बनाने की बात को स्वीकार किया। बच्चों ने बीईईओ को बताया कि यहां आए दिन भोजन कम पड़ता है। इसके आलावे भोजन में भी कोई गुणवत्ता नही रहता।

बीईईओ ने जांच रिपोर्ट को अग्रेतर कार्रवाई के लिए डीएसई को भेजा

बच्चें को मिला भोजन, थाली से गायब है पोसाहार

बीईईओ नागेश्वर सिंह ने बच्चों वा सचिव, प्रबंधन समिति अध्यक्ष का रिपोर्ट दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई के डीएसई को रिपोर्ट भेज दिया गया। बीईईओ ने कहा विद्यालय प्रबंधन बच्चों का हक छीन रहा था। मामला सत्य पाया गया है। अधिकारियों के आदेशानुसार सचिव वा प्रबंधन समिति अध्यक्ष पर कार्रवाई किया जायेगा। 

बताते चले की 22 अगस्त को विद्यालय में कम मात्रा में भोजन बनाने के कारण 150 से अधिक बच्चें भूखे रह गए थे। और मध्यान भोजन नहीं मिलने पर विद्यालय के बच्चों ने जम कर हंगामा किया था।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *