महुआडांड़। महुआडांड़ अनुमंडल कार्यालय सभागार में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर मनिका प्रखंड के सभी बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बैठक किया। बैठक में उपस्थित सभी बीएलओ सुपरवाइजर के द्वारा सर्वेक्षित बीएलओ रजिस्टर की जांच की गई। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 21 जुलाई से लेकर अगस्त तक हाउस टू हाउस जाकर वेरिफिकेशन का कार्य किया गया है। जिसमें मतदाताओं का सत्यापन, हस्तांतरित,अनुपस्थित मतदाताओं को चिन्हित करते हुए संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ये सभी कार्य को सफल बनया जा सके। वही 25 अगस्त को गारु प्रखंड 26 अगस्त को महुआडांड़ प्रखण्ड तथा 27 को बरवाडीह प्रखण्ड के सभी बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बैठक कर सर्वेक्षित बीएलओ रजिस्टर की जांच की जाएगी। बैठक में विशेष सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी प्रताप टोप्पो तथा सभी बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








