बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत गोंदलपुरा पंचायत के जोराकाठ गांव के ग्रामीणों ने रक्षा बंधन के अवसर पर ग्राम वन अध्यक्ष सुकुल महतो के निर्देश पर दर्जनों पेड़ो पर रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ पौधों को बचाने का संकल्प लिया । वहीं जेएलकेएम नेता जोराकाठ निवासी गौतम कुमार ने भी पेड़ पर रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
जल,जंगल ,जमीन हमारी इसे बचाए रखना भी हम सबों का कर्तव्य है ।
कार्यक्रम में दर्जनो महिला पुरुष उपस्थित हुए । जिसमे मुख्य रूप से सुकूल महतो ,गौतम कुमार ,सुनील कुमार ,बहादुर महतो,रंजित महतो,महेंद्र महतो, रमेश कुमार ,गोपाल महतो, महेश्वर पटेल ,राजदेव महतो , गुलाब कुमार ,बंधु महतो , जगदीश करमाली , रामशाय महतो,सरिता देवी,रिंकी,सरस्वती देवी , अघनी देवी एवं अन्य लोग भी उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








