महुआ डांड। महुआडांड़ प्रखण्ड कार्यालय सभागार में बीडीओ अमरेन डांग की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री मंत्री, आवास,बिरसा आवास,अंबेडकर आवास,खेल मैदान, पीडीएस, बाल विकास, 15वें वित्त, फाइलेरिया व अन्य योजनाओं को लेकर समीक्षा किया गया। जिसमें सभी पंचायत में चल रहे विकास योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात कहे।
जिस पंचायत में 15 वें वित्त को लेकर योजनाओं का चयन नहीं किया गया है। वहां मुखिया व पंसस को योजनाओं को चयनित कर कार्य कराने को कहा। वहीं मनरेगा से प्रखंड के प्रति एक ग्राम में पांच पांच योजनाओं का संचालन करने का निर्देश दिया।
मौके पर प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर, उप प्रमुख अभय मिंज, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सचिव प्रखण्ड कर्मी अंचल कर्मी व अन्य विभाग के लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 4