बड़कागांव ( हजारीबाग)। बड़कागांव के राम जानकी मंदिर के प्रांगण में दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ रविवार से शुरू हुवा। गायत्री महायज्ञ का संचालन शांति कुंज हरिद्वार से पहुंचे परमेश्वर साहू, रघुनंदन साहू, सह पत्नी सुशीला देवी के द्वारा किया जा रहा है। शांतिकुंज हरिद्वार से पहुंचे गायत्री जागरण के वक्ताओं ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध किए। महायज्ञ में बड़कागांव वा आस पास गांवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ का नेतृत्व पिंटू गुप्ता कर रहे है।

मौके पर यज्ञ संचालन कर्ता नीलम वर्मा महायज्ञ की पुजारी मुख्य रूप से जनार्दन सिंह, सावित्री देवी, अवधेश वर्मा, नीलम वर्मा, पिंटू गुप्ता गुप्ता, मोनिका गुप्ता, चिंतामणि महतो, गायत्री देवी, अरविंद सोनी ,संध्या सोनी होंगे .मौके पर सुनीता देवी कांति देवी फोटो देवी आशा देवी, किरण देवी, रोहित गुप्ता, अंकित जयसवाल, सोनू कुमार, राम चरित्र प्रसाद, इंगलेश सोनी, संजय सागर, संतोष ठाकुर,
सुभाष कुमार, रामचंद्र गुप्ता, हरीनाथ राम, अंतू महतो, ऐतवरिया देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
यज्ञ में 1 मई की सुबह 8:00 से पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ,विभिन्न संस्कार, प्रवचन एवं संगीत का आयोजन होगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





