कुंदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का लाइव प्रसारण सुना

रंजीत कुमार यादव

कुंदा(चतरा)। प्रखंड मुख्यालय स्थित बूथ संख्या 281पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 100 वां संस्करण भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने सुना। लोगों ने टीवी पर मन की बात के लाइव प्रसारण को देखा। कार्यक्रम का नेतृव सांसद प्रतिनिधि सह युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास और अमलोगो के हित में बाते की।

कार्यक्रम प्रखंड क्षेत्र के कई बूथों पर प्रधानमंत्री मन की बात सुनी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया की मन की बात के जरिए प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। इसमें आर्थिक, समाजिक वैज्ञानिक व कृषि कल्याणकारी योजनाओं पर भारत के लोगों के विशेषताओं को उजागर करते हैं। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम जब से शुरू की हुई है तब से कुन्दा मंडल के कार्यकर्ता पूरे ध्यानपूर्वक सुनकर इसका लाभ उठाते हैं।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सह पूर्व जीप सदस्य अनिता कुमारी, सांसद प्रतिनिधि योगेंद्र कुमार भोक्ता,लवकुश गुप्ता, रविन्द्र भारती, अनुज साहु, बसंत यादव, घनश्याम यादव, महेंद्र ठाकुर, प्रमोद गुप्ता, महेंद्र ठाकुर समेत कई ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *