केरेडारी में मनाया गया बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की 132 वीं जयन्ति 

केरेडारी। भीम आर्मी प्रखण्ड समिति के तत्वावधान में केरेडारी कृषि फार्म मैदान में भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की 132 वी जयन्ति 30 अप्रैल को मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी शामिल हुवे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि बाबा साहब भारत के संविधान निर्माता थे। सविधान में जाति धर्म से ऊपर उठकर लोगो को नई दिशा प्रदान किये है। साथ ही इनके बताए मार्गो को अपनाने की जरूरत है। कार्यक्रम के 20 सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष अर्जुन राम, बड़कागांव विस क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, बिनोद राम ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम आर्मी के प्रखण्ड अध्यक्ष केदार राम ने किया। जबकि संचालन सुरेश राम व विजय देवा ने किया।

मौके पर पार्वती देवी,दिनेश साव, तापेश्वर साव, रामकृष्ण राणा, बिनोद दास, ब्रजेश राम,छकन दास, किर्तन राम, संतोष राम, बालमुकुंद दास, उर्मिला देवी, मीना देवी, कविता देवी, चन्द्रदेव राम, रतन दास समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *