बरकट्ठा :- प्रखंड मुख्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और आय, जाति, आवासीय, दाखिल खारिज का कार्य समय पर नहीं होने के कारण ग्रामीण तथा छात्र छात्राओं के शिकायत पर बरकट्ठा उतरी जिप सदस्य कुमकुम देवी ने अपने समर्थकों संग सैकड़ों की संख्या में प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को रखा। वहीं सीओ श्री कांतलाल मांझी को छह सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए जिप सदस्य ने छात्र छात्राओं को समय पर प्रमाण पत्रों को निर्गत करने, दाखिल खारिज की जटिल प्रक्रिया को सरल बनाते हुए सरकारी नियम के तहत तय समय में कार्य करने,किसानों के साथ सहयोग पूर्ण व्यवहार करने और अंचल कार्यालय में बिचौलियों को प्रश्रय न देकर सीधे किसानों से मिलकर कार्य करने की मांग की है। पत्रकारों से बातचीत में कुमकुम ने कहा कि लोगों को बेवजह प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरने में भी काफी परेशानियां हो रही है। क्योंकि उनका आय, जाति प्रमाण पत्र समय पर नहीं बन पा रहा है। यदि हम लोगों की मांगे पूरी नहीं हुई तो मजबूरन हम लोग हजारीबाग मुख्यालय समेत रांची में भी धरना प्रदर्शन कर बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे। वहीं सीओ ने कहा कि अंचल कार्यालय में कर्मचारियों की कमी रहने के कारण कार्यों में विलंब हो रही है। इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। मौके पर कुमकुम देवी, रेणु देवी, काजल कुमारी, रीना कुमारी, विमला देवी, चिंता देवी, फुलवा देवी, रिंकी देवी, पंसस प्रतिनिधि राजकुमार गिरी,
रंजन कुमार, मनोज कुमार, रवि कुमार, सरजू प्रसाद, मनी व्यास, सतीश चौधरी, दिलीप कुमार, पंकज कुमार, लक्ष्मण प्रसाद समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








