सडक़ दुर्घटना में युवक घायल, पहुंचे पूर्व विधायक

बरकट्ठा:- बरकट्ठा-परसाबाद मुख्य मार्ग कपका के समीप हुए सडक़ दुर्घटना में चलकुशा पंचायत अंतर्गत चौबे निवासी साजन पाण्डेय पिता रामकिशोर पाण्डेय घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक नवमीं कक्षा की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच बाइक की संतुलन खोने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसे घायलावस्था में उसके साथियों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में इलाज के लिए भर्ती कराया।घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा पहुंचे व चिकित्सकों की देखरेख में घायल युवक का समुचित ईलाज करवाया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *