नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर पर्बता में तैयारी जोरों पर, भव्य पंडाल का हो रहा निर्माण

बरकट्ठा:- प्रखंड अंतर्गत ग्राम परबत्ता में श्री श्री 1008 श्री मारुति नंदन प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरितमानस ज्ञान महायज्ञ की तैयारी जोरों से चल रही है ।विदित हो कि महायज्ञ का आयोजन 10 से 18 मई तक निर्धारित है। इस निमित्त मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है तथा शानदार पंडाल का निर्माण जारी है। वही कमेटी के कोषाध्यक्ष महेश मंडल ने बताया कि कथावाचन के लिए शिवम शुक्ला जी महाराज, कथा वाचिका देवी ज्योति शास्त्री अयोध्या धाम से पधार रहे हैं ।वही यज्ञाचार्ज के रूप में छोटे सरकार रहेंगे तथा रात्रि 10:00 बजे से रामलीला का आयोजन अयोध्या मंडली के द्वारा किया जाएगा। महायज्ञ के सफल संचालन हेतु कमेटी का निर्माण पूर्व में ही किया गया है जिसमें अध्यक्ष बुलाकी यादव, उपाध्यक्ष रूपलाल यादव, किशोर पांडेय, सचिव छोटी यादव, दीपक राणा, उपसचिव श्रीकांत पांडेय, प्रयाग राम, कोषाध्यक्ष महेश मंडल, संदीप राणा उपकोषाध्यक्ष रमेश यादव व वीरेंद्र यादव को नियुक्त किया गया है। वहीं निगरानी समिति के अध्यक्ष सुसैन पांडेय को बनाया गया है। पंडाल निर्माता बबलू गुप्ता ने बताया कि कोलकाता के कारीगरों द्वारा पंडाल एवं मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *