विनय कुमार गुप्ता को मिली पीएच0 डी0 की उपाधि,क्षेत्र का बढ़ाया मान।

बरकट्ठा: डॉक्टर बी आर अंबेडकर ने कहा है कि “शिक्षा शेरनी का वह दूध है ,जो पियेगा व शेर की तरह दहाड़ेगा”। इस उक्ति को चरितार्थ करने वाले कलहाबाद निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जीवाधन प्रसाद के पुत्र विनय कुमार गुप्ता ने कर दिखाया। विदित हो कि श्री गुप्ता को कोल्हान विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी )की उपाधि प्रदान की है ।इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत में श्री गुप्ता के बड़े भाई शशि भूषण प्रसाद ,अजप्ता प्रखंड इकाई बरकट्ठा के अध्यक्ष ने बताया कि विनय वर्तमान में लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज जमशेदपुर में राजनीति विज्ञान के लेक्चरर पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने फरवरी 2023 में आयोजित पीएच डी की परीक्षा पास की। कहा कि हजारीबाग जिले के विशेष संदर्भ में महिला राजनीतिक सशक्तिकरण झारखंड पंचायत राज के संदर्भ में अपना थेसिस प्रस्तुत किया था ।वही श्री गुप्ता ने दूरभाष पर इस कार्य में सहयोग करने वाले शिक्षकों, मित्रों एवं बंधु बंधुओं को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है। इस उपलब्धि के बाद श्री विनय को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *