कुंदा में धूमधाम से मनाया गया आंबेडकर जयंती, भीम आर्मी ने निकाला मोटरसाइकिल शोभा यात्रा


रंजीत कुमार

कुंदा। कुंदा प्रखंड में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाया गया। कुंदा के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों वा समजसेवियो के द्वारा माल्यार्पण किया गया। साथ ही प्रतिमा के समीप कैंडल जलाया गया। इससे पूर्व भीमआर्मी के कार्यकर्ताओं ने डीजे साउंड के साथ मोटरसाइकिल शोभा यात्रा के साथ क्षेत्र का भ्रमन कराया गया। जिसमें जय भीम के नारे लगाए। कार्यक्रम के नेतृत्व भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष सुमन दास ने किया, जबकि संचालन अरुण यादव ने की। इस मौके पर कुंदा मुखिया मनोज कुमार साहु, अर्जुन पासवान, भोक्ता समाज के युवा प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर गंझु, बिक्रम दास, बीरेंद्र दास, अनिल भोक्ता, नगीना सिंह भोक्ता, दिलीप प्रसाद यादव, मनोज दास, संजय यादव, अनिल यादव, नरसिंग पासवान, समेत कई दर्जनों लोग शामिल हुवे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *