केरेडारी( केरेडारी)। एनटीपीसी केरेडारी एवं चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना कार्यालय में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का 132 वीं जयंती मनाया गया। चट्टीबारियातु परियोजना प्रमुख अनिमेष जैन एवं केरेडारी परियोजना प्रमुख फैज तैयब के द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किये। साथ ही सभी कर्मियों ने बाबा भीम राव अंबेडकर के लक्ष्य कदम पर चलने का संकल्प लिए।
चट्टीबारियातु परियोजना प्रमुख अनिमेष जैन ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है। वर्ष 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। डॉ भीम राव अंबेडकर ग्यारह अलग-अलग भाषाओं पर उनकी मजबूत पकड़ थी। अंबेडकर जी ने कुल 32 किताबें, 10 वक्तव्य के साथ चार रिसर्च थीसिस के अलावा ढेर सारी पुस्तकों की समीक्षाएं भी लिखे।

केरेडारी परियोजना प्रमुख फैज तैयब ने बताया कि आजाद भारत के डॉ. भीमराव अंबेडकर पहले कानून एवं न्याय मंत्री थे। अंबेडकर जंयती को भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में जाना जाता है।
कार्यक्रम में केरेडारी एवं चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना के दर्जनों पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे