बिहार। बिहार में फिर एक बार फिर जहरीली पेय पदार्थ पीने से चार लोगो की मौत हो गई। पूर्वी चंपारण में हुवे चार लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। चारो अचानक बीमार पड़ गये थे और इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टर का कहना है कि किसी जहरीले पेय पदार्थ के सेवन से मौत हुई है। दो लोगों की मौत मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई।
चार लोगों ने अलग-अलग जगहों पर दम तोड़ा
जहरीला पेय पदार्थ पीकर चार लोगों ने अलग-अलग जगहों पर दम तोड़ा। पहले तुरकौलिया में रामेश्वर राम की मौत हुई। वहीं छोटू और अशोक ने एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा। जबकि ध्रुव पासवान की मौत तुरकौलिया में ही शुक्रवार की देर रात एक प्राइवेट अस्पताल में हो गयी। रामेश्वर राम का इलाज करने वाले डॉ विनोद प्रसाद ने मौत की वजह जहरीला पेय पदार्थ का सेवन बताया।
पांच साथियों के साथ जहरीला पेय पदार्थ पीने का दावा
डॉक्टर ने कहा कि क्लिनिक आने के समय वह बेहोश था. उसके परिजन ने बताया कि रामेश्वर अपने पांच साथियों के साथ जहरीला पेय पदार्थ पीया था. इसके बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी. उधर सदर अस्पताल में लक्ष्मीपुर के ही विनोद पासवान, अशोक पासवान और छोटू कुमार भर्ती किए गए. भर्ती किए लोगों ने सिर में दर्द व आंख से नहीं दिखने की बात डॉक्टरों से कही.
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





