शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह रुद्रचंडी महायज्ञ को लेकर हुई बैठक,कमेटी विस्तार कर लिया गया कई निर्णय

13 मई से जल यात्रा के साथ पांच दिवसीय रुद्रचंडी महायज्ञ शुभारंभ

टंडवा :प्रखंड मुख्यालय के सराडू पंचायत के हरैया गांव में सार्वजनिक शिव मंदिर परिसर में शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह रुद्रचंडी महायज्ञ को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज सेवी मंगलदेव उर्फ मनोज यादव व संचालन महेंद्र महतो ने किया।बैठक में उपस्थित सरादु पंचायत के विभिन्न टोला मुहल्लों के ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में आयोजन को सफल बनाने को ले सभी लोगों से विचार विमर्श किया गया। साथ ही कमेटी को विस्तार कर कमेटी के सदस्यों को दायित्व सौंपा गया। कमेटी अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष से यज्ञ को लेकर किये जा रहे चंदे की समीक्षा की गयी। बैठक में 13 मई को महायज्ञ को लेकर होनेवाली जल यात्रा के साथ पांच दिवसीय रुद्रचंडी महायज्ञ शुभारंभ को लेकर कार्य विभागों का चयन, कलश यात्रा के पूर्व मार्गों की सफाई, भंडारा, रासलीला, प्रवचन, मेला लगवाने, चार पहिया व दो पहिया वाहनों के लिए पड़ाव बनाये जाने समेत अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से चंदा में तेजी लाने का निर्णय लिया गया। बैठक में यज्ञ को शत प्रतिशत सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। गाजेबाजे के साथ शोभा यात्रा निकालने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर सरादु मुखिया सीता देवी, उपमुखिया राजेश साव, पाली महतो, कामेश्वर यादव, अमृत महतो, अजय सिंह, मिक्कू सिंह, सुबोध सिंह, जयप्रकश सिंह, छट्ठू महतो, छाकू महतो, बिनोद यादव, मेघनाथ यादव, नंदकिसोर घासी, नरेश यादव, नेमधारी महतो, संजय यादव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

फोटो।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *