आजसु केरेडारी प्रखंड कमिटी ने भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर का 132वां जयंती मनाया,शामिल हुए बिस सूत्री अध्यक्ष

केरेडारी:-प्रखंड में आजसू पार्टी प्रखंड कमेटी ने पंचायत भवन केरेडारी में भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वां जयंती मनाया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केरेडारी प्रखंड विससुत्री अध्यक्ष समाजसेवी अर्जुन राम उपस्थित थे, आज पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने बारी -बारी से बाबा साहेब की तस्वीर पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए संविधान निर्माता ूबाबा साहेब जीवनी पर प्रकाश डालें। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो एवं संचालन मोहन कुमार ने किया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष भोला महत्व रविदास महासभा के अध्यक्ष विनोद राम ,पार्टी के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंद महतो, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा, अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोहर साहू ,उपाध्यक्ष विश्वनाथ महतो, अनुसूचित जाति के प्रखंड सचिव प्रदीप राम, महेश महतो विकास कुमार,त् महेंद्र महतो उमेश दास ,दिनेश्वर राम, नागेश्वर महतो, सरोज कुमार, अरुण साहू ,जगदेव ठाकुर तथा दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *