चतरा में डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर डीसी, डीडीसी ने बाबा साहेब के प्रतीमा पर किया माल्यार्पण




चतरा। चतरा जिला में डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। चतरा जिले के पोस्ट ऑफिस चौक स्थित बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतीमा पर उपायुक्त अबु इमरान, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी समेत जिले के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर नमन किये।

माल्यार्पण करते अधिकारी

साथ ही उपायुक्त अबु इमरान ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शो का चर्चा करते हुवे इनके बताए हुए मार्ग चलने की बात कहे। साथ ही उन्होंने चतरा वासियों को बाबा साहेब के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *