चतरा :उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों के साथ की गई।उप विकास आयुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा कार्यान्वित योजनाओं और उनके क्रियान्वयन में आंतरिक समन्वय स्थापित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी से विभिन्न योजनाओं यथा मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण, नल – जल योजना, फसल राहत योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी ली गई। इसके पश्चात बैठक में मौजूद प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों एवं पदाधिकारियों से विभिन्न प्रखण्डों में विकास हेतु उन मुद्दों को रखने की बात कही जिनपर कार्य किया जाना है। जानकारी लेने के उपरांत उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश देते हुए आपसी समन्वय स्थापित कर सभी क्रियान्वित योजनाओं को पूर्ण करने की बात कही।
उक्त बैठक में निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी,नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अभय झा, पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता अवीक अंबाला, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमुनि कुमारी समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।
फोटो
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








