भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगा राहत मुखिया मनोज कुमार साहू
रंजीत कुमार
कुंदा (चतरा)। भीषण गर्मी को देखते हुए कुंदा पंचायत मुखिया मनोज कुमार साहू ने चौक चौराहों पर शीतल पेयजल का व्यवस्था कराया। उन्होंने बताया की भीषण गर्मी में राहगीरों को प्यास बुझाने के लिए ठंडा पानी मिल सके इस उद्देश्य से पंचायत भवन के समीप समेत कई स्थानों पर मिट्टी के बने बर्तन में पानी रखी गई है। सरकारी काम काज व अन्य जरूरतों के लिए ग्रामीण क्षेत्र से लोगो का आगमन कुंदा में होता है। ऐसे में उन्हें प्यास बुझाने के लिए पेयजल की समस्या ना हो इसके लिए पहल की गई है।
बताते चले की मुखिया मनोज साहू के द्वारा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था पिछले कई वर्षों से करते आ रहे है। पेयजल की व्यवस्था करने पर लोगों ने कुंदा मुखिया के प्रति आभार जताया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 310








