केरेडारी( हजारीबाग)। एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना के द्वारा कौशल विकास कार्यक्रम के तहत संचालित औद्योगिक सिलाई प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हुवा। प्रशिक्षण प्राप्त परियोजना प्रभावित परिवारों के 20 महिलाओ को आईटीआई बडकागांव द्वारा सर्टिफिकेट दिया गया। एनटीपीसी पीआरओ मुकुल तायल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को 1500 रू प्रति महीना के दर से प्रोत्साहन राशि भी दिया गया है।
साथ ही काम करने के लिए 20 महिलाओं को दूसरे कंपनी के द्वारा आँफर लेटर भी दिया गया। आगे बताया कि केरेडारी परियोजना के सिकरी कार्यालय के सभाकक्ष में महाप्रबंधक (केरेडारी) फैज़ तैय्यब के द्वारा कौशल विकास कार्यक्रम का उन्मुखीकरण सत्र आरंभ किया गया था।
परियोजना के अपर महाप्रबंधक एस पी गुप्ता ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी 20 विस्थापित महिलाओं को कंपनी द्वारा आँफर लेटर मिलने से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी। सभी महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिकल जानकारी मिलेगा और अच्छा आमदनी भी होगा।
मौके पर परियोजना के अपर-महाप्रबंधक एस.पी. गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक आशिश कुल्लु, मुकेश चौधरी, एवं पकरी बरवाडीह परियोजना से कमलाराम रजक समेत कई लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








