पिपरवार प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिपरवार में संकुल स्तरीय वार्षिक कार्य योजना को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विभाग निरीक्षक फणींद्र नाथ झा और संचालन संकुल संयोजक अवधेश सिंह ने किया। इस बैठक में वर्ष भर के कार्य योजना तैयार किया गया। जिसमें बच्चों के शैक्षणिक विकास, सामाजिक विकास, सांस्कृतिक विकास, आचार्यों के विकास समिति का विकास एवं अभिभावकों के विकास से संबंधित विषय पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में कुल 30 विषयों पर ग्रुप से चर्चा की गई, जिसमें विद्या भारती के प्रमुख चार आयाम की चर्चा की गई। प्रमुख रूप से शारीरिक शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, योग शिक्षा, संगीत शिक्षा, नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा, विद्वत परिषद, संस्कृति बोध परियोजना, वैदिक, गणित, ग्रामीण शिक्षा, क्षेत्र शिक्षा, ग्रामीण क्षेत्र शिक्षा, जनजाति क्षेत्र शिक्षा, सेवा क्षेत्र की शिक्षा, शिशु वाटिका, बालिका शिक्षा, संगणक शिक्षा, पूर्व छात्र परिषद, स्वदेशी जागरण, शोध प्रारंभिक शिक्षा, प्रचार प्रसार, ई-पाठशाला, पर्यावरण शिक्षा, कौशल विकास समेत अन्य विषयों पर भी विचार विमर्श किया गया।
इस योजना बैठक में संकुल स्तरीय आचार्य सम्मेलन, योग अभ्यास वर्ग, खेलकूद एथलेटिक्स, बालिका व्यक्तित्व, विकास वर्ग आदि पर गहन रूप से चर्चा की गई। बैठक में संकुल प्रमुख विद्यालय डकरा के गोपाल विश्वकर्मा, करकटा विद्यालय के शालिग्राम सिंह, पुरानी राय से गणेश महतो, मैक्लुस्कीगंज लखन कुमार गुप्ता, पिपरवार विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिमन्यु पासवान समेत कुल समेत अन्य स्कूल के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।
फोटो।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








