टाटीझरिया।थाना क्षेत्र के टाटीझरिया में पुआल लदे मचान में गुरूवार को आगजनी की घटना में किसान रघुनाथ यादव को हजारों का नुकसान पहुंचा है। आगजनी की घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन मचान में रखा पुआल जलकर राख हो गया। अब मवेशियों को वह क्या खिलाएंगे इसकी चिंता सता रहा है। आग लगने के बाद हो रहे हो-हल्ला के बाद ग्रामीण पहुंचे और आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। भुक्तभोगी ने अंचल कार्यालय से मदद की गुहार लगायी है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 270








