वन विभाग द्वारा जब्त किये गये हाइवा को छोड़ने का दबाव बना रहे थे बालू माफिया
गुमला। गुमला में अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। बालू माफियां बालू कारोबार में दिन रात लगे रहते है। बालू माफियाओं का हौसला इतना बुलंद है की वन विभाग द्वारा जब्त किये गये हाइवा को छोड़ने का दबाव बनाने के लिए वन रक्षी को जान से मारने की धमकी भी दे दिए। ये मामला सिसई प्रखंड का है, यहां बालू माफिया ने वनरक्षी को फोन कर जान से मारने की धमकी दिया है। साथ ही वन विभाग द्वारा जब्त किये गये हाइवा को छोड़ने का दबाव बनाया। इस संबंध में सिसई दक्षिणी भाग के वनरक्षी राकेश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को सिसई थाना में सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कुलनकेरी निवासी मुन्ना सोनी के विरुद्ध आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि सोमवार की रात्रि 10 बजे गुप्त सूचना मिला कि मकुंदा जंगल के बीच से रास्ता बनाकर कोयल नदी से अवैध रूप से बालू निकासी कर जंगल में बालू भंडारण किया जा रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मैं अपने सहयोगी वनरक्षी सुनील उरांव, प्रवीण तिर्की एवं रजत किरण डुंगडुंग पीएफ पहुंचा। तो देखा कि जेएच 22 ई 3175 जेसीबी मशीन से जेएच 19 सी 1915 हाइवा से जंगल में बालू का भंडारण किया जा रहा है। उक्त बालू को लोड करने की तैयारी चल रही थी, हमलोगों को देखकर सभी लोग जंगल का फायदा उठाते हुए भाग खड़ा हुए। आसपास जांच करने पर जंगल के बीचोंबीच 10 से 12 फीट का रास्ता बनाकर बड़े वाहन से दक्षिणी कोयल नदी से अवैध रूप से बालू उठाकर जंगल में भंडारण करने व परिवहन करने का साक्ष्य प्राप्त हुआ। रात्रि 12 बजे चालक की व्यवस्था कर दोनों वाहन को जब्त कर गुमला वन परिसर में सुरक्षित रखा गया है और उक्त अपराध का वाद दर्ज कराया गया है। तभी रात को कुलनकेरी निवासी मुन्ना सोनी मोबाइल से फोन कर वाहन जब्त को छोड़ देने के लिए कहने लगा और नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








