बंदगांव पुलिस ने 30 लाख रूपए का अफीम डोडा समेत 4 लोगो को किया गिरफ्तार, गया जेल

बंदगांव। पश्चिम सिंहभूम जिला के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बंदगांव के जंगलों से पुलिस ने छापेमारी कर करीब 30 लाख रूपए के अफीम, डोडा लदा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल समेत चार लोगो को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने बंदगांव के जंगल डुमरू, चिरकुबेडा क्षेत्र में अफीम एवं डोडा जमा कर रहे पिकअप वाहन को धर दबोचा। जिसमे 10 किलो अफीम ,19 क्विंटल डोडा एक महिंद्रा पिकअप भेन ,1 पल्सर मोटरसाइकिल एवं चार व्यक्तियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में कांडे हासा पूर्ति उर्फ कंडे मुंडा, राजन हस्सा पूर्ति, घनश्याम मुंडू, तथा नारा मुंडू शामिल हैं सभी बंदगांव क्षेत्र के रहने वाले हैं।

बंदगांव प्रभारी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। यहां अफीम का कारोबार को रोकने के लिए पुलिस हर संभव तरीका अपना रही है। उन्होंने कहाजंगलों के किनारे बसे गांव से अफीम तस्कर अफीम एवं डोडा को एक जगह जमा कर रहे थे। एक-दो दिन के अंदर ही ट्रक से सारा सामग्री भेजा जाना था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी सामग्री को जप्त कर लिया है। इस अभियान में मुख्य रूप से बंदगांव थाना के अविनाश कुमार, निर्भय कुमार, सतीश कुमार, अमीर हमजा एवं बंदगांव पुलिस बल उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *