चट्टीबारियातु परियोजना प्रभावित महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ




केरेडारी (हजारीबाग)। एनटीपीसी चट्टीबारियातु कोल खनन परियोजना के द्वारा परियोजना प्रभावित महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र शुरू किया गया। सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र में 30 महिलाओं को 2 बैच में तीन तीन माह तक सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ चट्टीबारियातु परियोजना प्रमुख अनिमेष जैन के मार्गदर्शन पर किया गया। श्री जैन ने कहा की सिलाई-कढाई के प्रशिक्षण लेने के बाद महिलाएं व युवतियों के लिए यह प्रशिक्षण आय का साधन बन सकता है। साथ ही वे आत्मनिर्भर बन, सश्क्त भारत में अपना अहम योगदान भी दे सकेंगी। सिलाई-कढ़ाई रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है। इस सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण से महिलाओं व युवतियों को अपने पैरों पर खड़ा होने में सार्थक साबित होगा।
इस अवसर पर उपस्थित उप-महाप्रबंधक श्री अनिल गुप्ता ने बताया कि समय समय पर परियोजना द्वारा विभिन्न कार्यशालाएँ एवं प्रशिक्षण केन्द्र खोले जाएगें जिससे सीखने की इच्छा रखने वाली महिलाओं व युवतियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में चट्टीबारियातु परियोजना से सह-प्रंबधक अकेश पटेल समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *