ग्रामीणों का पैसा लेकर फरार वेलफेयर कंपनी के खिलाफ विशाखापट्टनम कार्यालय में धरने में बैठे खाताधारक




न्यूज डेस्क हजारीबाग। वेलफेयर नन बैंकिंग कंपनी के खिलाफ केरेडारी के खाता धारक आंध्र प्रदेश राज्य के विशाखा पट्टनम में स्थित कंपनी कार्यालय में धरना पर बैठे है। केरेडारी प्रखंड के पचड़ा के संतोष कुमार साहू, कोयद राजेश कुमार साव, केरेडारी के रमेश कुमार धरना पर है। धरने पर बैठे संतोष कुमार साहू ने कहा कि केरेडारी के कई लोग वेलफेयर कंपनी से जुड़े थे। केरेडारी के सैकड़ों खाताधारकों ने लाखों रुपया वेलफेयर कंपनी में जमा किया। परंतु कंपनी खाताधारको का पैसा ले कर भाग गई। वर्ष 2019-20 से कंपनी ने लोगों का पैसा लेकर भाग गई।
भुक्तभोगियों ने बताया कि विशाखापट्टनम स्थित मुख्य कार्यालय पिछले साल से चक्कर काट रहे है। चक्कर लगाने के बावजूद इनका भुगतान नही मिला है। अंत में तंग आकर तीनों जमाकर्ताओं ने कंपनी कार्यालय में ही धरना पर बैठ गए। भुक्तभोगीओ ने कहा कि अगर हमारा पैसा भुगतान नही हुआ तो कंपनी के कार्यालय में ही आत्मदाह कर लेंगें। जिसकी सारी जवाबदेही कंपनी व आंध्र प्रदेश सरकार की होगी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *