रंजीत कुमार
हंटरगंज। हंटरगंज प्रखंड स्थित सहकारी बैंक कर्मियों की मनमानी से खाताधारी काफी परेशान है। अपना जमा पूंजी निकालने में भी खाताधारियों को बैंक का चक्कर काटना पड़ता है। बैंक कर्मी पद वा प्रतिष्ठा धारियों को ही पैसा का निकासी वा जमा करते है। और खाता धारियों के द्वारा बैंक कर्मीयों को मनमानी का विरोध करने पर खाता धारियों को ही पैसा नही देने का की बात कहते है।

बैंक कर्मीयों के मनमानी की सूचना पर आजसू के चतरा जिला सचिव लोकनाथ कुमार महतो ने कहा कि बैंक कर्मी की मनमानी नहीं चलेगी। लोगों के जमा पूंजी निकालने में लोग परेशान करते है। बैंक के वरीय पदाधिकारीयों से मिलकर शाखा प्रबंधक व कैशियर के खिलाफ शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि कई खाता धारी 70 से 80 किलोमीटर दूरी से चलकर बैंक पहुंचे हैं। जहां पर लेनदेन की समस्या बरकरार है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 484








