बरकट्ठा में जय भारत सत्याग्राह नुक्कड़ सभा कार्यक्रम

बरकट्ठा। प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने प्रखंड मुख्यालय से देश में लोकतंत्र बचाओ जय भारत सत्याग्रह पर यात्रा बरकट्ठा बाजार में नुक्कड़ सभा किया गया। सभा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल की अध्यक्षता में की गई। मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि दिगंबर कुमार मेहता, वरिष्ठ नेता मणिलाल चौधरी आदि लोग थे। मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि दिगंबर कुमार मेहता देश में मोदी जी की सरकार में अदानी और अंबानी के लिए सार्वजनिक निजी क्षेत्रों को उनके हाथों में बेचा जा रहा है कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जब देश के प्रधानमंत्री या भारतीय जनता पार्टी के सरकार से लोकतंत्र के मंदिर लोकसभा में एलआईसी एवं अन्य गरीब लोगों के पैसों को 20 हजार करोड़ रुपिया अंडानी को कैसे मिला यह जब पूछा जाता है तो राहुल गांधी जी की सदस्यता समाप्त कर दी जाती है। इन्हीं सवालों को लेकर पूरे देश में कांग्रेस पार्टी आंदोलन चला रखा है आने वाले 2024 में जनता उन्हें सबक सिखाएगी। नुक्कड़ सभा में संतोष कुमार देव, मोहम्मद इजराफिल आलम, कृष्णा कुशवाहा, मनोज मेहता ने भी सदस्यता को संबोधित किया। इस सभा में राजेश कुमार मेहता, गणेश मेहता, जमुना पासवान, शंकर साव, सरजू महतो, फरीद अंसारी, नारायण प्रसाद, सुनील राणा, समसुद्दीन अंसारी, भुनेश्वर रविदास, नंदू राणा, महेंद्र राम, द्वारिका गोस्वामी, लालमणि मांझी एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *