जानकी यादव बने झा.राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष झामुमो नेता संजीव बेदिया ने दी बधाई

बड़कागांव रिपोर्टर अनुज कुमार यादव 

बड़कागांव। पूर्व विधायक जानकी यादव को झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। पूर्व विधायक जानकी यादव को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया तथा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिंह बधाई दी हैं। श्री बेदिया ने कहा झारखंड के पूर्व विधायक जानकी यादव को झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बन जाने से हजारीबाग जिला के तमाम पिछड़ा वर्ग के लोगों के जन समस्याओं को आसानी से समाधान होगा। बधाई देने वाले में से झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली, झामुमो मीडिया प्रभारी सह जिला सोशल आइटी सेल सदस्य संजय भुईयां, प्रखंड सचिव सरोज मेहता, प्रखंड कोषाध्यक्ष इंद्रदेव राम, शंकर साव,फालेंद्र गंझु, नंदकिशोर भुईयां, दीपन साव, सुरेश यादव, बसंत ठाकुर के अलावे दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता शामिल है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!