केरेडारी पुलिस ने पेड़ से लटकता हुवा शव किया बरामद, हत्या या आत्मा हत्या के जांच में जुटा 

केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र के घाघरा डैम के समीप पेड़ के टहनी के सहारे फांसी के फंदा से झूलता हुआ शव पुलिस ने बरामद किया हैं। शव थाना क्षेत्र के बेलतू पंचायत के जेमरा निवासी करम राम पिता स्व. बुधन राम का हैं। ग्रामीणों के सूचना पर केरेडारी थाना एस आई टिंकू सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही करम राम के हत्या या आत्म हत्या के जांच में केरेडारी पुलिस जुट गई हैं। घटना सोमवार देर रात्रि का बताया जाता हैं। करम राम के मौत के खबर से पत्नि का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं।
इस संबंध में एस आई टिंकू सिंह ने बताया कि करम राम के मौत प्रथम दृष्टया से आत्म हत्या प्रतीत होता हैं। मृतक के शरीर में मार पीट का कोई निशान नहीं हैं। सिर्फ गले में रस्सी का निशान दिख रहा हैं। इन्होंने आगे बताया कि मृतक बीते कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। बीते रात से ही घर से बाहर होने की सूचना हैं। और हत्या मध्य रात्रि का बताया जाता हैं। हालांकि घटना से पत्नि का हालत खराब हैं, जिस कारण कोई पूछताछ नहीं किया गया हैं। पत्नि की स्थिति में सुधार होने के उपरांत उनके शिकायत पर मामला दर्ज किया जायेगा। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही हैं।
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!