ट्रांसपोर्टिंग कंपनी प्राणबनमन मिनरल्स के निदेशक मनीष बंसल ने रैयतों को मांगों पर जताया सहमति, हर संभव मदद करने का भरोसा जताया।
केरेडारी। एनटीपीसी सीबी कोल परियोजना से कोयला ढुलाई का कार्य गुरुवार से वार्ता के बाद शुरू हुवा। प्राणबनमन मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनीष बंसल ने जोरदाग, मुंडा टोली वा अन्य रैयतों के साथ बैठक किए। बैठक में पॉलूसन का रोक थाम हेतू पानी छिड़काव करने, रैयतों को रोजगार देने समेत कई अन्य मांगों पर विचार किया गया।

ट्रांसपोर्टिंग कंपनी प्राणबनमन मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनीष बंसल के द्वारा रैयतों के मांगों पर समर्थन जताते हुवे हर संभव मदद करने का भरोसा जताया। मांगों पर सहमति बनते ही रैयतों ने रोके वाहनों को छोड़ दिया गया।
मौके पर प्रेम रंजन पासवान, कन्हाय माली, रामकुमार साव, खिरोधर साव, जागेश्वर साव, कृष्णा गुप्ता, प्रदीप साव, किशोर साव, मनोज गुप्ता, सोनू इराकी, मोहन साव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 1,078








