बिहार के इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर के 5 ठिकानों पर निगरानी का छापा


जमीनों के कागजात, पासबुक, चेकबुक व जेवरात जब्त

बिहार के किशनगंज, बड़हिया व देवघर समेत पांच ठिकानों पर निगरानी ने एक साथ की छापेमारी


रांची। बिहार के किशनगंज जिले के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट (परिवहन विभाग) में कार्यरत इंफोर्समेंट (प्रवर्तन) इंस्पेक्टर विकास कुमार के बिहार के किशनगंज, बड़हिया व देवघर समेत पांच ठिकानों पर निगरानी ने एक साथ छापेमारी की।बिहार विजिलेंस टीम के डिप्टी एसपी संजय जायसवाल के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर के झारखंड के देवघर शहर में कास्टर टाउन के संत फ्रांसिस स्कूल रोड स्थित नव्या रुक्मिनी काॅम्प्लेक्स के फ्लैट नंबर डी-1 में छापामारी की।

इस दौरान उनके आवास से कई फ्लैट, जमीन व पार्टनरशिप कंपनी के डीड, विभिन्न बैंकों के एक दर्जन एकाउंट संबंधी पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड आदि कागजात और सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं। करीब साढ़े छह घंटे तक बिहार विजिलेंस टीम के अधिकारियों ने प्रवर्तन इंस्पेक्टर के देवघर आवास पर जांच-पड़ताल की और उनकी पत्नी नीतू कुमारी से पूछताछ भी की।

इस संबंध में छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे बिहार विजिलेंस के डिप्टी एसपी संजय जायसवाल ने बताया कि इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर विकास कुमार के विरुद्ध निगरानी थाना पटना में कांड संख्या 19/23 दिनांक 25 अप्रैल 2023 प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज है। उसी मामले के अनुसंधान के क्रम में निगरानी कोर्ट के आदेश से सर्च वारंट प्राप्त कर इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर के बिहार-झारखंड के पांच ठिकानों पर एक साथ अलग-अलग टीम तलाशी के लिए जुटी है। इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर के कार्यरत स्थल किशनगंज सहित उनके गांव बड़हिया व देवघर आवास समेत पांच ठिकानों पर विजिलेंस टीम ने अभियान चलाया। इस अभियान में उनके देवघर आवास से दो फ्लैट का डीड, जगदंबा एसोसिएट के पार्टनरशिप डीड के अलावा कई जमीनों के डीड, एक दर्जन से अधिक बैंक एकाउंट, चेकबुक, एटीएम कार्ड आदि अन्य कागजात व लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात जब्त किये गये हैं।

उनकी पत्नी नीतू देवी ने बताया कि देवघर का दूसरा घर बिक चुका है। बिके हुए डीड की फोटो कॉपी भी विजिलेंस टीम को उपलब्ध करायी। छापेमारी में बिहार विजिलेंस की आठ सदस्यीय टीम पहुंची थी। इस टीम में डीएसपी अभय रंजन, गोपाल कृष्णा के अलावा इंस्पेक्टर मुरारी प्रसाद, पुलिस इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह, एसआइ देवीलाल श्रीवास्तव व अन्य शामिल थे. बिहार विजिलेंस टीम के सहयोग में देवघर नगर थाना के एएसआइ सुबोध राम पुलिस बलों व महिला पुलिस मौजुद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *