कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुटे, स्थिर वा भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है : रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास का चतरा में हुआ भव्य स्वागत



भाजपा में नए युवाओं को जोड़ने कि चलाएं मुहिम :किशुन दास

चतरा। भारतीय जनता पार्टी के चतरा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं का सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने की। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ आए सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास को भी कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुवे आगामी लोक सभा वा विधान चुनाव में तैयारी के साथ जुटने का अपील किए। वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए स्थिर वा भ्रष्टाचारी कहा। कहा की 2024 में झारखंड की यह भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ कर फेंक देना है। साथ ही आगामी 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बृहद रूप से सुनने वा उस पर अमल करने के बात कहा।

सिमरिया विधायक किशुन दास ने कहा की भाजपा में युवा लोगों को और जोड़ने की जरूरत है। इसके लिए माननीय रघुवर दास से उन्होंने अपील की कि आप समय दें ताकी नए लोगों को पार्टी से जोडा जा सके।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *