फरार कोयला कारोबारी गिरफ्तार, केरेडारी पुलिस ने भेजा जेल




केरेडारी( हजारीबाग)। केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू निवासी मदन साव उर्फ विजय साव पिता स्व दशरथ साव पुलिस के हत्थे चढ़ा। केरेडारी पुलिस ने मदन साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मदन साव पर केरेडारी के बुंडू, पताल, हेंदेगीर जंगल से अवैध कोयला का खनन करने वा बिक्री करने का मामला दर्ज है। केरेडारी थाना कांड संख्या 185/22 एवं 200/22 में मदन साव नाम जद आरोपी है। जिसे केरेडारी थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को बुधवार में केरेडारी सीएचसी में मेडिकल जांच कराकर हजारीबाग जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा ने कहा कि मदन साव पर अवैध कोयला का कारोबार करने का आरोप है। जो काफी दिनों से फरार चल रहा था। जिसे केरेडारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *