केरेडारी( हजारीबाग)। आलोकतांत्रिक तरीके से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने, तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तानाशाही रवैए के विरोध में केरेडारी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा जय भारत सत्याग्रह यात्रा के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि भारत विकट परिस्थित के दौर से गुजर रहा है। देश के संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त किया जा रहा है । भारत का संविधान खतरे में है । सारी परिस्थितयों को देखते हुए राहुल गांधी ने कन्या कुमारी से काश्मीर तक पदयात्रा कर देश की जनता से भारत की वास्तविक स्थिति से अवगत होने का काम किया। बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि भाजपा के द्वारा देश में तानाशाह की हुकुमत चल रही है । भाजपा के द्वारा देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए धर्म, भाषा, क्षेत्रवाद की आग लगाई जा रही है । भाजपा के आठ वर्ष के शासनकाल में देश की जनता को कुछ भी हाथ नही लगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी राम कुमार दुबे, नरेश साहू मुखिया महेश प्रसाद साव, महेन्द्र रजक जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, गुड्डू सिंह, मोहन साव, दशरथ साव, महेन्द्र रजक, शकुंति देवी, अनिता देवी, जितेन्द्र कुमार यादव, रविन्द्र कुमार पाण्डेय, सुनिल ठाकुर, संजय साहू, उमेश कुमार साव, नारायण तिवारी, संतोष कुमार शर्मा, अर्जुन साव, जगन्नाथ यादव, भागीरथ साव, अनूप कुमार रजक, दामोदर साव, गीता देवी, सुगिया देवी, लक्ष्मी देवी, मेंहदी हसन, अलताब आलम, सफर रजा, गणेश साव, मोहन करमाली, प्रदीप कुमार साव समेत सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








