बल देने के लिए झारखंड में भाषा खतियान की लड़ाई लड़ने वाले युवा नेता टाइगर जयराम महतो पहुँचे
बड़कागांव।बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत गोंदलपूरा पंचायत के गाली ग्राम में कंपनी के खिलाफ लगातार 10वे दिन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस धरना को बल देने के लिए झारखंड में भाषा खतियान की लड़ाई लड़ने वाले युवा नेता टाइगर जयराम महतो पहुंचे। मौके पर टाइगर जय राम महतो ने ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आपको माय और माटी में किसी एक को चुनना पड़े तो माटी को चुनिए गा चुकी माय एक समय के बाद स्वर्ग चली जाएगी लेकिन माटी आपके और आपके आने वाले पीढ़ियों के लिए साग सब्जी और अनाज ऊगाकर देता रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि हम लोग अगर जमीन कंपनी को दे देंगे तो हम लोग कहां रहेंगे गोंदलपूरा की जमीन बहू फसलें जमीन है लगातार यहां का साग सब्जी और गुड़ देश स्तर पर विख्यात है। कंपनी को जमीन लेना है तो वाह हम लोगों से आकर बात करें जमीन हमारा रहेगा पूंजी कंपनी का रहेगा और हिस्सेदारी बराबर का रहेगा तब जाकर हम लोग मानेंगे। साथी टाइगर में उपस्थित सभी बुजुर्ग महिला पुरुषों से आगरा करते हुए कहा कि अब आप लोग क्या कीजिएगा आप अपने नाती पोता को खुश देखना चाहते हैं तो इस लड़ाई में सबसे आगे आकर लड़ाई लड़ना होगा तभी आपका नाती पोता खुशी से रह सकेगा। आगे उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहते हुए कहा कि कंपनी के दलाल भी आकर प्रलोभन देने का काम करेंगे परंतु आपको उस प्रलोभन में हंसना नहीं है। उसका काम ही है प्रलोभन देकर आपके गांव के एकता और अखंडता को तोड़ देना। आगे उन्होंने कहा कि बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत चल रे एनटीपीसी कॉल खनन परियोजना, अडानी इंटरप्राइजेज जेएसडब्ल्यू मोतरा कोल ब्लॉक को हर हाल में यहां से वापस जाना पड़ेगा और इनकी संविदा को रद करा कर ही सभी दादा भैया को चुप रहना है। इसके लिए हम सभी ग्रामीणों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ रहना होगा तभी हम इस लड़ाई को जीत सकेंगे।

इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह सेवानिवृत्त शिक्षक देवनाथ महतो, पूर्व मुखिया श्रीकांत निराला, विकास महतो, ग्राम अध्यक्ष चंदन कुमार, विनय कुमार, गिरजा भुइंया, फुलेदर गंझू, जगदेव गंझू ,परमेश्वर महतो, कृष्णा यादव ,रघु तूरी, बालेश्वर यादव, देव प्रकाश यादव ,यशोदा देवी, बसंती देवी ,रेशमा देवी वार्ड सदस्य गाली, शांति देवी ,जितन गोप, दीपक कुमार, नंदू गोप, धानेश्वर करमाली ,अनीता देवी, गंगिया देवी ,मीना देवी, निराशो देवी ,आशा देवी ,मीना देवी, जागेश्वरी देवी ,प्रियंका कुमारी, नंदकिशोर मेहता ,पूनम देवी, मोहनी देवी, योगेश्वर कुमार महतो, प्रभु भूईया, रोशन गंझू रितेश्वर गंझू, लाल सहाय राणा, चांदनी देवी ,गणेशतूरी , हीरो राणा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








