त्रिवेणी कम्पनी ने इतिज – सिरमा मार्ग में डाला मिट्टी पक्का सड़क कीचड़ में तब्दील आक्रोशित रैयतों ने सीएचपी ऑफिस को घेरा कार्य को कराया बंद

ग्रामीणों के आक्रोश को देख कर सड़क के सफाई में जुटे त्रिवेणी कम्पनी के कर्मी

केरेडारी। पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट कोल परियोजना के एमडीओ त्रिवेणी कम्पनी ने केरेडारी के इतिज व सिरमा मुख्य मार्ग में मिट्टी डालकर पुरी तरह से खराब कर दिया हैं। सड़क में मिट्टी डालने से वर्षा के पानी से सड़क में पुरी तरह से कीचड़ फैल गया हैं। सड़क में कीचड़ के कारण इस सड़क पर लोगों को चलना भी मुश्किल हो गया हैं। सड़क में कंपनी के द्वारा मिट्टी डालने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश हैं। गुरुवार को आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने कम्पनी के सीएचपी ऑफिस को घेर लिया। साथ ही कार्य में लगे लोगों खदेड़ कर कार्य को बंद करा दिया। ग्रामीणों ने त्रिवेणी कंपनी के अधिकारियों को चेताया। और सड़क को ठीक करने का मांग किए। ग्रामीणों में बढ़ते आक्रोश को देख कर सड़क के सफाई में कम्पनी जुट गई हैं। कंपनी के तरफ से एक पोकलेन से सड़क को साफ करने का काम किया जा रहा हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी जबरदस्ती पक्के सड़क में मिट्टी डाल कर कीचड़ फैला दिया गया। जिससे उत्क्रमित मध्य विद्यालय इतिज-सिरमा में पढ़ने वाले बच्चों को भी स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। लोग को बाइक चलना दूभर हो गया हैं। ज्ञात हो कि बड़कागांव के उरुब गांव से विस्थापित लोग भी इतिज में एक हजार लोग निवास करते हैं। वहीं सिरमा में लगभग सात सौ लोग निवास करते हैं। सड़क खराब होने से यह पूरी आबादी प्रभावित हो गया है।

 

डाले गए मिट्टी से कीचड़ में तब्दील हुआ सड़क

मौके पर कुलदीप गंझू, भोला गंझू, अनीश गंझू, कार्तिक गंझू, अजय भोक्ता, धनेश्वर गंझू, हुसैनी गंझू, नरेश गंझू, बादल गंझू, अंबेडकर गंझू, रितेश गंझू, रामशरण गंझू, बालेश्वर गंझू, लालमन गंझू, खिरोधर गंझू, किशोर गंझू, प्रवीण गंझू, भगीरथ गंझू, राजू गंझू, नागेंद्र गंझू, जीतन गंझू समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!