संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव। विगत कुछ दिनों में स्क्रैप एवं तार चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। मंगलवार रात को हजारीबाग रोड स्थित अरुण कुमार मेहता के बंद घर से चोरों ने स्क्रैप की चोरी कर ली, जिसे लेकर थाने में बुधवार को आवेदन दिया गया है। वहीं दूसरे दिन बुधवार को भी चोरी की घटना हो गई। चोरों ने हजारीबाग रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बगल में आदित्य प्रजापति के घर के कुएं में लगा समरसेबल कॉपर वायर एवं पाइप चुरा कर ले गए, वहीं इसी रात को दिनेश सिन्हा के डीजी जनरेटर मशीन में लगा हुआ ₹15000 से ₹20000 की कॉपर केबल को चोर काटकर ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने दिनेश के अपार्टमेंट के बगल में संचालित केनरा बैंक का अर्थिंग केबल वायर एवं केनरा बैंक के लिए जनरेटर सप्लाई में लगी कॉपर वायर को भी काट कर ले गए।
घटना को लेकर पीड़ित लोग काफी आहत हैं। पीड़ित आदित्य प्रजापति ने बड़कागांव थाने में आवेदन देकर ,पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ताकि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जा सके।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








