बड़कागांव समाजसेवी रंजीत पंडित ने गरीब परिवार के शादी में किया सहयोग

संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव। चंदौल पंचायत अंतर्गत महुगाई खुर्द निवासी समाजसेवी रंजीत पंडित के द्वारा अपने निजी खर्चे से गरीब लोगों के लिए सामाजिक सेवा के तहत विशेष कार्य किया जा रहा है। एक शादी समारोह में रंजीत ने होरम गांव निवासी भिखू महतो की बेटी की शादी में इंडक्शन एवं सोती गांव निवासी बालेश्वर राम की पुत्री को ड्रेसिंग टेबल देकर सहयोग कर पुण्य का कार्य किया है। रंजीत ने कहा कि गरीबों की सेवा करने से पुण्य प्राप्त होता है, हमें उनकी निरंतर सेवा करनी चाहिए। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से प्रकाश राम, धर्मेंद्र कुमार, कुंदन कुमार, अजय राम व अन्य लोग शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *