फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन संघ बड़कागांव के नव चयनित पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

प्रखंड के सभी पंचायत के नए अध्यक्ष का किया गया चयन

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव प्रखंड में बीते 21 जून को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संघ बड़कागांव के नए पदाधिकारी का चुनाव के माध्यम से चयन किया गया था, जिसमें नव चयनित पदाधिकारियों का गुरुवार को बड़कागांव पूर्वी पंचायत भवन में एक समारोह आयोजित कर सभी नवचयनित पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया गया। साथ ही प्रत्येक पंचायत से एक-एक अध्यक्ष का चयन किया गया। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संघ के नवचयनित पदाधिकारियों में सत्येंद्र कुमार गुप्ता (अध्यक्ष), ऐतवा तुरी (उपाध्यक्ष), बालेश्वर कुमार (सचिव), चरण राम ( कोषाध्यक्ष), पवन कुमार सिंह, मोहम्मद काजिम (उप सचिव), पवन कुमार सिंह (उप कोषाध्यक्ष) रामेश्वर राम (महासचिव), मोहम्मद मंजर हुसैन (महासचिव), जगन्नाथ साव, शहादत हुसैन, युगेश्वर रविदास, फुलेश्वर साव, संजय कुमार (संरक्षक), महिला प्रखंड अध्यक्ष उर्मिला देवी, महिला प्रखंड उपाध्यक्ष अमर लता सहित कई सदस्यों का चयन किया गया।

बैठक में प्रखंड के सभी पंचायत से एक-एक पंचायत अध्यक्ष का भी चयन किया गया जिसमें सिंदूवारी से संतोष कुमार रवि, चेपाकला से राजेंद्र प्रसाद, डाडीकला से शहादत हुसैन, सिकरी से सोनू कुमार, सिरमा से गंगाधर साहू, बड़कागांव मध्य से रवि कुमार, बड़कागांव पश्चिमी से विनोद राणा, बड़कागांव पूर्वी से ग्राम विकास महिला मंडल, सांढ़ से जागेश्वर महतो, कांडतरी से फूलचंद राम, चंदौल से सुरेंद्र कुमार, महुदी से कुंदन कुमार, बादम से मुनेश्वर राम, गोंदलपुरा से सुनील कुमार, नयाटांड से शिवनारायण प्रसाद, चौबदार बलिया से मोहम्मद जफर, हरली से तुलेश्वर कुमार, नापो से बुधनाथ साव आंगों से रफीक आलम, उरिमारी से ज्योति महिला मंडल, तलश्वार से से शिवचरण महतो, पोटंगा से सूर्यमुखी महिला मंडल, गरसुला से गंगा महिला मंडल का चयन सर्वसम्मति से किया गया और यह निर्णय लिया गया कि आगे से प्रखंड में हम सभी मिलकर एकजुट होकर कोई भी काम करेंगे जिससे किसी भी समस्या का त्वरित निष्पादन किया जा सके।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *