पंडरिया प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला में सिरमा की टीम ने जमाया कब्जा

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के सिरमा पंचायत अंतर्गत ग्राम पंडरिया ग्राउंड में पंडरिया प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सिरमा पीपर टोला ए बनाम पंडरिया सी के बीच खेला गया।प्रतियोगिता का आयोजन महबूब रजा , मो. अरमान , नासीब अली , तहसीन रजा की संयुक्त अध्यक्षता में की गई।मंच संचालन अफसर रजा ने किया।फाइनल मैच का उद्घाटन टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि संजर हुसैन ने फीता काटकर किया।इसके पश्चात दोनों टीमों के बीच मुख्य अतिथि के द्वारा टॉस किया गया जिसमें सिरमा की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।और पंडरिया की टीम को बल्लेबाजी करने का मौका दिया।सिरमा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 70 रन का स्कोर खड़ा किया।

वहीं पंडरिया की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाया।इस प्रकार पंडरिया की टीम ने 49 रन से मैच जीतकर इस मैच पर कब्जा जमाया।बताते चले कि इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीम में भाग लिया था। फाइनल मैच के उद्घाटन में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह , विशिष्ट अतिथि जीप प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम एवं संजर हुसैन , समाजसेवी सह युवा नेता सोनू इराकी , इंतेशार आलम , जानिसार आलम , आयोजक महबूब आलम , अरमान अली, सहयोगी मोहम्मद तहसीन , अरबाज अली , शमसे अली , नूर अली एवं नासिर अली शाहिद अली सहित सैकड़ो खेल प्रेमी उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *