बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव : ब्राउन शुगर खरीद बिक्री मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर दो लोगों को जेल भेजा दिया।मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बड़कागांव थाना अंतर्गत ग्राम बाबूपारा गोंदलपुरा जाने वाले सड़क किनारे बंद पड़े घर के चार दिवारी के अंदर कुछ लड़के नशीली पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं।सूचना को लेकर तत्वरित कार्रवाई करते हुए सना दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी की गई।उक्त स्थान पर जैसे ही पुलिस टीम पहुंची तो पुलिस टीम को देखकर दो लोग भागने लगे जिसे सशस्त्र बल के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार किए गए ग्राम बाबूपारा रविदास मुहल्ला निवासी आदित्य कुमार उम्र 24 वर्ष पिता मदन दास एवं बादम निवासी विपिन कुमार पांडे उम्र करीब 24 वर्ष पिता प्यारेलाल पांडे को बड़कागांव थाना कांड संख्या 115 / 26 – धारा 21( बी) 22 (बी) 27 (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार लोगों के पास से ब्राउन शुगर करीब 16 ग्राम , सिल्वर रंग का इलेक्ट्रॉनिक तुला एक , ब्लू रंग का स्मोक लाइटर बरामद किया गया।गिरफ्तारी दल में मुख्य रूप से अमित आनंद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव , थाना प्रभारी बड़कागांव दीपक कुमार सिंह , पुअनि राकेश खवास , पुअनी अभिषेक कुमार एवं बड़कागांव पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








